Ayushmann का डांस देख अक्षय बोले 'वाह बाला, कमाल कर डाला'


Akshay Kumar की 'हाउसफुल 4' के दो गाने जारी हो चुके हैं। कल रिलीज हुआ गाना 'शैतान का साला' खासी धूम मचा रहा है। चंद घंटों में ही इसे 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसके रिलीज होने से पहले ही इसकी झलक ने इसे लेकर माहौल बना दिया था। इस झलक को देखकर आयुष्मान खुराना ने भी एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। यह वीडियो इतना बढ़िया है कि Akshay Kumar भी इसकी खुलकर तारीफ कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से आयुष्मान के लिखा है 'वाह बाला, कमाल कर डाला! ऑल द बेस्ट भाई'।


इससे पहले यानी सोमवार को आयुष्मान ने एक वीडियो बनाकर पोस्ट किया था। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था 'बाला को पुकारा... बाला आ गया। अक्षय कुमार सर आपको शुभकामनाएं, हम भी जल्द आ रहे हैं।' बता दें कि आयुष्मान खुराना की 'फिल्म' का नाम भी 'बाला' है। वे इसका प्रचार शुरू कर चुके हैं और यह फिल्म अगले महीने रिलीज हो रही है।


नया गाना अपनी डांस स्टेप्स के कारण चर्चा में हैं। अक्षय ने इसमें वाकई कमाल किया है। इसे सोहेल सेन और विशाल डडलानी ने गाया है। संगीत सोहेल सेन का ही है। फरहाद समजी ने इसे लिखा है। फरहाद ही इस फिल्म के निर्देशक भी हैं।


इससे पहले जो गाना आया था, उसके बोल हैं EK CHUMMA। इसमें तीन जोड़ियों को देखा जा सकता है। यह गाना इतना खास नहीं रहा, बोल औसत हैं, धुन भी दम वाली नहीं है। अक्षय कुमार - पूजा हेगड़े, बॉबी देओल - कृति सेनन और रितेश देशमुख - कीर्ति खरबंदा की जोड़ी इस धुन पर नाच रही है।


दस दिन पहले इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था। दिवाली पर रिलीज होने वाली इस सीक्वल का ट्रेलर खूब मजेदार है। पुनर्जन्म पर कहानी पर यह फिल्म बनाई गई है। खूब भव्यता इसमें दिखती है। दिवाली पर ऐसी फिल्में ही पसंद की जाती रही हैं, ऐसे में इसके सफल होने की उम्मीद है।


Comments