बेटी के नाबालिग दोस्तों को गंदी फिल्म दिखा कई दिनों तक करती रही यौन शोषण

यह महिला नाबालिग लड़कों का मालिश करती और फिर उनका यौन शोषण करती थी। गंभीर बात यह है कि जिन लड़कों के साथ वो ऐसा कई दिनों तक करती रही वो लड़के उसी की नाबालिग बेटी के दोस्त थे। 42 साल की इस महिला की गंदी करतूतों का खुलासा उस वक्त हुआ जब उसके यौन शोषण के शिकार एक लड़के के पिता ने अपने बेटे के फोन में उसकी नंगी तस्वीरें देखी। परिजनों ने इसके बाद पुलिस से संपर्क किया और फिर यह महिला बेनकाब हो गई।


कैलिफोर्निया (California) की रहने वाली इस महिला को 2 नाबालिग लड़कों के साथ रेप करने का दोषी पाया गया है। कोरल लाइटल नाम की इस महिला को 21 बार यौन शोषण करने का दोषी पाते हुए 4 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। कोरल लाइटल को बच्चों का रेप करने, एक बच्चे को गंदी फिल्म दिखाने, उन्हें अल्कोहल और तंबाकू देने का भी दोषी पाया गया है।


कैलिफोर्निया के Visalia की रहने वाली काइली लाइटली ने सितंबर 2017 में सबसे पहले 15 साल के एक लड़के का रेप किया। इसके बाद इसी साल अक्टूबर के महीने में उसने 14 साल के लड़के के साथ भी गलत काम किया। यह महिला अक्सर इन बच्चों को पार्किंग एरिया या पार्क से उठा कर अपने साथ ले जाती थी। कई बार तो वो इन नाबालिगों को उनके घर से भी लेकर जाती थी।


जिन 2 लड़कों का इस महिला ने यौन शोषण किया वो दोनों Redwood High School, Visalia के छात्र थे और महिला की बेटी के दोस्त भी थे। 'Visalia Times Delta' लाइटली के पति एरिक ने उन्हें तलाक दे दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी मालिश देने का काम करती थी।


एरिक ने बताया कि उनकी अपनी बहन की मौत के बाद उनकी पत्नी के व्यवहार में काफी बदलाव आ गया था। बता दें कि बच्चों के यौन शोषण का यह मामला उस वक्त खुला जब इसी साल अप्रैल में एक नाबालिग लड़के के पिता ने पुलिस से संपर्क किया था।


Comments