भोपाल / कटारा हिल्स में मिला महिला का शव; चलती गाड़ी से फेंका गया, दुष्कर्म का संदेह


भोपाल. राजधानी के कटारा हिल्स इलाके में बर्रई जोड़ हाईवे पर बुधवार को एक महिला का शव मिला है। महिला के माथे, गले और शरीर में चोट के निशान मिले हैं। प्राथमिक तौर पर हत्या मानी जा रही है। महिला का शव जिस अवस्था में सड़क पर पड़ा था, उससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला को चलती गाड़ी से बाहर फेंका गया है। संदेह इस बात का भी है कि महिला के साथ दुष्कर्म किया गया, इसके बाद चलती गाड़ी से बाहर फेंक दिया गया। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। महिला मंडीदीप निवासी बताई जा रही हैं। 


Comments