भोपाल / पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ ने कहा- मेरी बेटी का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की जा रही है




  • पूर्व विधायक ने कहा कि जिसने भी बेटी का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की विनाश हो जाएगा महाराष्ट्र के जलगांव में मिली पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ की बेटी भारती पुलिस एक युवक को भी अपने साथ लेकर आई है, छह दिन से लापता थी भारती सिंह।पुलिस दोनों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद दर्ज करेगी बयान भोपाल. पिछले छह दिन से लापता भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह की बेटी भारती सिंह पुलिस को ग्राम रावेर, जलगांव (महाराष्ट्र) से मिली है।उसे भोपाल जिला अस्पताल परिसर में गौरवी सखी सेंटर में रखा गया है। मंगलवार को सुबह बेटी से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ नाथ सिंह ने कहा कि मेरी बेटी का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि 4 साल से बेटी का ट्रीटमेंट चल रहा है। उसकी काउंसिलिंग कराई जा रही है। सुरेंद्रनाथ सिंह खुली चुनौती देते हुए कहा कि लव जिहाद का मतलब धर्म परिवर्तन है और किसी में दम नहीं है कि मेरी बेटी का धर्म परिवर्तन करा दे। जो भी उसके आड़े आएगा, उसका विनाश हो जाएगा। मेरी बेटी को नशे का आदि बना दिया गया है। पूर्व विधायक ने कहा कि वो मुझे नही जानते। उन्होंने कहा कि हुक्का लाउंज युवाओं को नशे के आदी बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी में हुक्का लाउंज बंद होने चाहिए, अगर सरकार ने नहीं बंद कराए तो हम खुद बंद कराएंगे। ये भी पढ़ेंपूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह की बेटी ने वीडियो जारी करके कहा- घर वाले मुझे 10 साल से प्रताड़ित कर रहेआज ही भारती सिंह का मेडिकल परीक्षण कराकर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। इस आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस एक युवक को भी अपने साथ लेकर आई है। उसके भी बयान दर्ज कराए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक बीती 15 अक्टूबर की देर रात करीब तीन बजे भारती सिंह अचानक घर से लापता हो गई थी। कमला नगर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच 19 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर भारती सिंह का एक वीडियो आया। वीडियो में उसने परिजनों पर कैद में रखने और परेशान करने आरोप लगाए थे। युवती ने स्वस्थ होने का दावा कर अपनी मर्जी से जाना बताया था। पुलिस सुरक्षा के लिए भारती ने हाई कोर्ट जबलपुर में याचिका दाखिल की है।पूर्व विधायक ने विधायक आरिफ मसूद पर लगाया था आरोपरविवार को भी भारती के नहीं मिलने पर पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह ने कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद पर लव जिहाद को संरक्षण देने का आरोप लगाया था। पुलिस को अल्टीमेटम देते हुए उन्होंने कहा था कि सोमवार दोपहर 12 बजे तक उनकी बेटी नहीं मिली तो शहर में कुछ भी हो सकता है। इसके चलते पुलिस और प्रशासन ने तैयारी कर रखी थी। पीरगेट पर भाजपा नेता के समर्थकों के पहुंचने से पहले ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। दोपहर प्रदर्शन के बाद समर्थक वहां से रवाना हो गए थे।भारती सिंह की इच्छा के अनुसार ठहराया गया एएसपी अखिल पटेल का कहना है कि भारती सिंह की लोकेशन जलगांव के ग्राम रावेर में मिली थी। पुलिस की टीम जलगांव भेजी गई थी। टीम को भारती मिली है। उसे लेकर टीम भोपाल के लिए रवाना हो चुकी है। भारती को उसकी इच्छानुसार ठहराया जाएगा। भारती के साथ जो युवक है उसे भी पुलिस द्वारा सुरक्षित स्थान पर रखा जाएगा। मंगलवार को दोनों के बयान दर्ज किए जाएंगे।




Comments