BJP नेता की पत्नी संग गोली मारकर हत्या

झारखंड की राजधानी रांची से 50 किलोमीटर दूर माओवादी बहुल खूंटी जिले में अज्ञात हमलावरों द्वारा बीजेपी नेता और उसकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता उप ग्राम प्रधान था और उसकी हत्या उसी के बच्चों के सामने की गई है। इस मामले की जानकारी पुलिस ने रविवार को दी। बता दें कि झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और राज्य में जल्द ही चुनाव की तारीखों का ऐलान होने वाला है।


पिछले चार महीने में दूसरी घटना: मारे गए व्यक्ति की पहचान शीतल मुंडा के रूप में की गई, जो कुदापुरी पंचायत में भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। शीतल के साथ उनकी पत्नी की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई। बता दें कि झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने वाली है। खूंटी जिले में पिछले चार महीनों में यह दूसरी घटना है। जुलाई में भी झारखंड के माओवादी गुट, पीएलएफआई की वर्दी में हथियारबंद हमलावरों ने खूंटी जिले के हेठगोआ गांव में एक स्थानीय भाजपा नेता, माघो मुंडू और उनकी पत्नी और एक बेटे को मार डाला था।


Comments