Frozen 2 के हिन्दी वर्जन में एल्सा और ऐना को आवाज देंगी परिणीति और प्रियंका चोपड़ा


फैन्स के लिए खुशखबरी है। प्रियंका और परिणीति 'फ्रोजन 2' में साथ काम कर रही हैं, जिसमें दोनों इसके हिन्दी वर्जन में एल्सा और ऐना को आवाज देंगी।ग्लोबल सेंसेशन प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनकी कजिन बहन परिणीति चोपड़ा 'फ्रोज़न 2' के हिन्दी वर्जन से जुड़ चुकी हैं। दरअसल दोनों बहनें एल्सा और ऐना के किरदारों को अपनी आवाज देने जा रही हैं। ...तो तैयार हो जाइए, प्रियंका और परिणीति के साथ एल्सा और ऐना की दुनिया घूमने के लिए।मेकर्स ने पिछले महीने इस फिल्म का नया ट्रेलर जारी किया है और फैन्स को इस मेगा हिट एनीमेटेड फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार है। फिल्म में ऐना, एल्सा, क्रिस्टॉफ और ओलाफ क्वीन एल्सा के मैजिकल पावर का पता लगाएंगे।प्रियंका ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह जानकारी फैन्स को खुद दी है और लिखा है, 'मीमी और टिशा अब एल्सा और ऐमा हैं! चोपड़ा बहनें फाइनली डिज़नी की फ्रोज़न 2 में साथ आ रही हैं। आपलोग आकर हमें देखें इसके लिए अब और इंतजार मुश्किल है...मेरे कहने का मतलब है कि इन दमदार किरदारों को हमारी आवाज में सुनिए।


Comments