गिरीश चंद्र मुर्मू जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल नियुक्त, सत्यपाल मलिक का गोवा ट्रांसफर


जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का गोवा तबादला कर दिया गया है। वहीं, गिरीश चंद्र मुर्मू जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। केंद्र सरकार ने मिजोरम के राज्यपाल भी नियुक्त किया है। मोदी सरकार ने लद्दाख के लिए भी पहले उपराज्यपाल की नियुक्ति कर दी है।गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू-कश्मीर का पहला उपराज्यपाल नियुक्त किया गया हैराधा कृष्णा माथुर को लद्दाख का पहला उपराज्यपाल बनाया गया हैकेंद्र सरकार ने आज जारी किया नई नियुक्तियों का आदेशकश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का गोवा ट्रांसफर कर दिया गया है
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को गोवा का गर्वनर नियुक्त किया गया है। गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू-कश्मीर का पहला उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। राधा कृष्णा माथुर को लद्दाख का पहला उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। सरकार ने इसके अलावा पीएस श्रीधरन पिल्लई को मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया है।राष्ट्रपति ने आदेश जारी कर नए राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की है। जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाने के तीन महीने बाद केंद्र ने राज्य में उपराज्यपाल की नियुक्ति की है। बता दें कि कुछ दिन पहले मलिक ने कहा था कि गर्वनर का पद काफी कमजोर होता है और यहां तक कि उसे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की भी शक्ति नहीं होती है।


Comments