IND vs SA,3rd test, Day-3, LIVE: द.अफ्रीका का स्कोर 150 के पार, भारत विशाल बढ़त की ओर


भारत और दक्षिण अफ्रीका(India Vs South africa) के बीच रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम(JSCA Cricket stadium) में तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल हो रहा है। भारत के कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। भारतीय टीम ने पहली पारी में रोहित शर्मा के शानदार दोहरे शतक और अजिंक्य रहाणे की दमदार सेंचुरी के दम पर 497/9 रनों का विशाल स्काेर बनाकर पारी घोषित की। नीचें पढ़ें इस मैच से जुड़े ताजा अपडेट्स-India vs South Africa 3rd Test, Day 3, Live score and updates:-12.50 PM: दक्षिण अफ्रीका ने 150 रन पूरे कर लिए हैं। भारत की कोशिश दो विकेट झटक पहली पारी में विशाल बढ़त हासिल करने पर है।12.44 PM: साउथ अफ्रीका टीम धीरे-धीरे 150 रन पूरे करने के करीब है। इस समय क्रीज पर एनरिच नॉर्टजे 2 जबकि जॉर्ज लिंडे 20 रन बनाकर नाबाद हैं। टीम का स्कोर 142/8 है।12.21 PM: साउथ अफ्रीका की टीम ऑलआउट होने की ओर है। टीम ने 130 रन के स्काेर पर आठवां विकेट गंवा दिया। तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और वे बदकिस्मती से रनआउट हो गए।12.15 PM: द.अफ्रीका की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। टीम ने लंच के पहले ही ओवर में डेन पीट का विकेट गंवा दिया। उन्हें मोहम्मद शमी ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।12.10 PM: लंच ब्रेक के बाद का खेल शुरू हो गया है। दक्षिण अफ्रीका ने 129/6 के स्कोर पर अपनी पारी बढ़ाई है।11.30 AM: लंच ब्रेक तक द. अफ्रीका का स्कोर 129/6 है। इस वक्त टीम भारत से 368 रन पीछे है। डेन पीट और जॉर्ज लिंडे नाबाद हैं।11.20 AM: भारतीय गेंदबाजों का जादू इस मैच में सिर चढ़ कर बोल रहा है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने सिर्फ 119 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए हैं। 11.06 AM: अपना डेब्यू मैच खेल रहे भारत के शाहबाद नदीम ने करियर का पहला विकेट स्टम्प के जरिये हासिल किया। उन्होंने तेम्बा बवुमा को आउट किया। उनका विकेट भी 107 रन के स्काेर पर गिरा।11.02 AM: लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा ने खतरनाक दिख रहे जुबैर हम्जा को क्लीन बोल्ड कर भारत काे राहत दिलाई। टीम का स्कोर 107/4 है।10.48 AM: दक्षिण अफ्रीका ने 100 रन पूरे कर लिए हैं। टीम के लिए डेब्यू मैच खेल रहे जुबैर हम्जा शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।10.35 AM: द.अफ्रीका के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जुबैर हम्जा ने आक्रामक अंदाज में अपने पहले ही मैच फिफ्टी जड़ दी है। टीम का स्कोर 91/3 है।10.05 AM: दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद 50 रन पूरे कर लिए हैं। इस समय क्रीज पर तेम्बा बवुमा और जुबैर हम्जा खेल रहे हैं। 09.37 AM: कप्तान डुप्लेसी का विकेट जल्दी गंवाने के बाद दक्षिण अफ्रीका के लिए पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए तेम्बा बवुमा आए हैं। उनका साथ जुबैर हम्जा दे रहे हैं। 8 ओवरों की समाप्ति के बाद प्रोटियाज टीम का स्कोर 21/1 है।09.35 AM: तेज गेंदबाज उमेश यादव ने भारत को पहले ही ओवर में बड़ी सफलता दिलाते हुए दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फैफ डुप्लेसी को पवेलियन भेजा। वो सिर्फ 1 रन बना सके। टीम का स्कोर 16/3 है।


Comments