जम्मू कश्मीर पहुंचे पीएम मोदी, जवानों संग LoC के पास मनाएंगे दिवाली


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसबार भी जवानों संग दिवाली मनाएंगे। वह जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर पहुंच चुके हैं। इसबार मोदी लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पास जवानों संग समय बिताएंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसबार भी जवानों संग दिवाली मनाएंगे। वह जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर पहुंच चुके हैं। इसबार मोदी लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पास जवानों संग समय बिताएंगे।इससे पहले आज पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम भी प्रसारित हुआ। इसमें मोदी ने दिवाली का जिक्र किया। मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए स्थानीय लोगों, बुनकरों और कारीगरों से सामान खरीदने का आग्रह किया। मोदी ने आगे कहा था कि इस दिवाली प्रकाश को विस्तार देकर शत्रुता की भावना को समाप्त करना चाहिए।पीएम नरेंद्र मोदी ने दिवाली के लिए ट्वीट कर शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने लिखा था, 'देशवासियों को दीपावली के पावन अवसर पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। रोशनी का यह उत्सव हम सभी के जीवन में नया प्रकाश लेकर आए और हमारा देश सदा सुख, समृद्धि और सौभाग्य से आलोकित रहे।'इन्फैंट्री डे भी आज, पाक से कनेक्शनसंयोग से आज ही इन्फैंट्री डे भी है। पैदल सेना या इन्फैंट्री (Infantry) भारतीय सशस्त्र बलों का एक अहम अंग है। पैदल सेना दिवस को आज ही मनाए जाने के पीछे खास वजह है। दरअसल, आजादी के बाद से पाकिस्तान की कश्मीर पर नजर थी। इसे जबरन हड़पने की योजना बनाते हुए पाकिस्तान ने कबायली पठानों को कश्मीर में घुसपैठ के लिए तैयार किया। कबायलियों की एक फौज ने 22 अक्टूबर, 1947 को तड़के सुबह में धावा बोल दिया था। फिर भारतीय पैदल सैनिकों ने आखिरकार कश्मीर को कबायलियों के चंगुल से 27 अक्टूबर, 1947 को मुक्त करा लिया था।पीएम मोदी ने कब कहां मनाई दिवाली2014 में पीएम मोदी ने सियाचिन में जवानों संग दिवाली मनाई थी। 2015 में पीएम पंजाब सीमा पर पहुंचे थे। इसके अगले साल पीएम ने हिमाचल प्रदेश में इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस के जवानों के सीमावर्ती इलाके में दिवाली मनाई थी। 2017 में पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के गुरेज में जवानों संग दिवाली मनाई थी।


Comments