जीएमसी गर्ल्स हाॅस्टल में घुसा बदमाश, ज्यादती की कोशिश

भोपाल . गांधी मेडिकल काॅलेज (जीएमसी) के गर्ल्स हाॅस्टल में शनिवार सुबह 5:30 बजे घुसे एक बदमाश ने जूनियर डाॅक्टर के साथ ज्यादती की काेशिश की। छात्रा के शाेर मचाने पर बदमाश 15 हजार रुपए ओर  माेबाइल लूटकर फरार हाे गया। काेहेफिजा पुलिस ने पहले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चाेरी का मामला दर्ज किया। दिनभर चले हंगामे के बाद शाम काे उन्हें छेड़छाड़  लूट का मामला भी दर्ज करना पड़ा।


इस घटना से हॉस्टल की छात्राएं दहशत में हैं। दूसरी ओर, घटना से गुस्साए जूनियर डाॅक्टर कॉलेज डीन डाॅ. अरुणा कुमार काे हटाने की मांग काे लेकर हड़ताल पर चले गए। जोन-3 के एएसपी मनु व्यास ने बताया कि छात्रा के बताए अनुसार पहले चाेरी का प्रकरण दर्ज किया गया था।   बाद में दिए बयान के आधार पर शाम काे अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ छेड़छाड़, ज्यादती की कोशिश और लूट (धारा 354 व 392) का मामला दर्ज किया गया है।


 


Comments