कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी, जानें आज कहां-कहां बरसेंगे बदरा


नई दिल्ली। तापमान में गिरावट आने के साथ ही गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली हैं। तापमान में सुबह और शाम के समय हल्की गिरावट देखी गई है। इसी के साथ मानसून जाते-जाते अभी भी जगह-जगह बरस रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को असम और मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। 


इन स्थानों पर गरज के साथ बरसेंगे बदरा


मौसम विभाग के अनुसार नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी पूरे दिन तेज बारिश होते रहने की संभावना है। इसी के साथ साथ जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।


दिल्ली एनसीआर में छाए रहेंगे बादल 


मौसम विभाग ने अपने मार्निंग बुलेटन में बताया कि दिल्ली और उसके आसपास के इलाको नोएडा, गुरुग्राम और फैजाबाद में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री तक रहेगा।


मुंबई में ऐसा रहेगा मौसम 


बात करे मुंबई की तो यहां आमतौर पर पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। साथ ही क्षेत्र में आज हल्कि बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान 72 प्रतिक्षत तक उमस रहेगी और अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री तक रहेगा। 


मौसम विभाग की आधिकराकि वेबसाइट पर जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, 07 अक्टूबर से उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश नहीं होगी। 


Comments