कैथल चुनाव रिजल्ट: कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला की सीट पर फिर से हो रही वोटों की गिनती


कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला इससे पहले जींद विधानसभा उपचुनाव में भी हार गए थे। हरियाणा में कई बड़े नेताओं को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। राज्य के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु नारनौंद से और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला भी हार गए हैं।हरियाणा में विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच बराबर की टक्कर दिख रही है। इस बीच कैथल विधानसभा सीट पर वोटों की नए सिरे से गिनती हो रही है। यहां से कांग्रेस के दिग्गज नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला चुनाव मैदान में हैं। उनका बीजेपी के लीलाराम के साथ कड़ी टक्कर चल रही है। पहले कहा गया था कि सुरजेवाला 567 वोटों से हार चुके हैं। हालांकि चुनाव आयोग की तरफ से अभी नतीजे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई और अब खबर आ रही है कि वहां रीकाउंटिंग हो रही है। कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला इससे पहले जींद विधानसभा उपचुनाव में हार गए थे। हरियाणा में कई बड़े नेताओं को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। राज्य के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु नारनौंद से और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला भी हार गए हैं।सुरजेवाला की गिनती कांग्रेस के बड़े चेहरों में होती है। अहम मुद्दों पर बतौर राष्ट्रीय प्रवक्ता वह पार्टी का पक्ष रखते रहे हैं। 2014 के विधानसभा चुनाव में सुरजेवाला ने आईएनएलडी के कैंडिडेट को 23 हजार 675 मतों से शिकस्त दी थी। इससे पहले 2009 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने 22 हजार 502 वोटों से जीत हासिल की थी। इसी साल जनवरी में जींद में हुए उपचुनाव में सुरजेवाला तीसरे नंबर पर रहे थे। बीजेपी प्रत्याशी कृष्ण मिड्ढा ने कांग्रेस और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के उम्मीदवारों को पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की थी। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला इस चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे।कृष्ण मिड्ढा ने 12 हजार 235 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। उन्हें कुल 50 हजार 566 वोट मिले। रणदीप सुरजेवाला 22740 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के दिग्विजय चौटाला ने 37631 वोटों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था। वहीं आईएनएलडी को केवल 3454 मत ही हासिल हुए।


Comments