मध्य प्रदेश में दूध के दाम में फिर बढ़ोतरी

 एक लीटर के लिए देने होंगे इतने रुपए




मध्य प्रदेश में सांची दूध  के अलग-अलग वैरिएंट की कीमत बढ़ी. दुग्ध संघों ने कहा- आवक कम होने से दूध के दाम में की गई बढ़ोतरी. दाम 5 रुपए प्रति लीटर तक बड़ी कीमत. दुग्ध संघ ने 4 महीने में दूसरी बार की है मूल्यवृद्धि.




भोपाल दुग्ध संघ ने चार महीने में दूसरी बार सांची दूध की कीमत बढ़ा दी है. दूध के दाम में प्रति लीटर पर पांच रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है. सांची का चाय स्पेशल दूध 5 रुपए महंगा मिल रहा है. अब तक जहां इसकी कीमत 35 रुपए लीटर थी, वहीं अब इसे बढ़ाकर 40 रुपए किया गया है. चाय स्पेशल दूध के अलावा सांची गोल्ड, स्टैंडर्ड सहित अन्य वैरिएंट के दूध के दाम भी 2 रुपए प्रति लीटर बढ़े हैं. ये दाम राजधानी समेत आसपास के 12 जिलों के लिए लागू हुए हैं. दूध के दाम बढ़ाने के पीछे दुग्ध उत्पादक संघों का तर्क है कि आवक कम होने से कीमत बढ़ाई गई है.

4 लाख उपभोक्ताओं पर असर- दूध के दाम में बढ़ोतरी का असर 4 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं पर पड़ेगा. हालांकि सांची के एडवांस कार्ड धारकों पर मूल्यवृद्धि का तत्काल असर नहीं पड़ेगा. उन्हें कुछ दिनों की राहत मिलेगी. बताया गया है कि सांची के एडवांस कार्ड धारक उपभोक्ताओं के लिए बढ़े हुए दाम 6 अक्टूबर के बजाए 16 अक्टूबर से लागू होंगे. मगर आम लोगों को तत्काल प्रभाव से ही दूध की बढ़ी हुई कीमतों का भुगतान करना होगा.
इसलिए बढ़ाए दाम- दुग्ध संघों के मुताबिक दूध की आवक में स्थिरता आ गई है. यही वजह है कि शहरवासियों की मांग को संघ पूरा नहीं कर पा रहा है. ऐसे में दुग्ध संघों के पास कीमत बढ़ाने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है. संघों के मुताबिक कीमत बढ़ाने के पीछे एक वजह यह भी है कि दाम बढ़ने से दूसरी जगह जाने वाला दूध भी स्थानीय दुग्ध संघों को ही मिलेगा. अभी ज्यादा कीमत के चक्कर में किसान और डेयरी संचालक अपने दूध को होटल या दूसरे स्थानों पर बेच देते हैं. दुग्ध संघ की कोशिश है कि आवक बढ़ेगी, तो कीमतों में गिरावट आएगी.



कितनी कीमत बढ़ी
ब्रांड                                          पुरानी कीमत   नई कीमत








सांची गोल्ड (FCM) 500 मिली        25                   26








सांची स्टैंडर्ड 500 मिली                  23                   24
सांची ताजा (टीएम) 500 मिली        20                   21
सांची स्मार्ट (डीटीएम) 500 मिली    18                   19
सांची चाहा 1 लीटर                       44                    46
सांची लाइट 500 मिली                  15                   16
सांची चाय स्पेशल 1 लीटर            35                   40
सांची गाय दूध 500 मिली             22                   23
सांची (एफसीएम) 200 मिली        10                     11
सांची स्मार्ट (DTM) 200 मिली     08                     08


Comments