Skip to main content
सुरक्षित हो रहा भारत, हिंसक अपराध के मामले घटे, NCRB के आंकड़ों में दिखी तस्वीर

बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम में पहले भी हिंसक अपराध ज्यादा थे और यहां बढ़ोतरी हुई है। बड़े राज्यों में केवल बिहार, आंध्र प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मर्डर रेट में इजाफा हुआ है।भारत पहले की तुलना में अब ज्यादा सेफ हुआ है। देशभर में हिंसक अपराध में कमी देखी गई है। 2017 में कई राज्यों में अपराध दर में गिरावट दर्ज की गई। जी हां, राष्ट्रीय अपराध रेकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा जारी किए गए आंकड़े अच्छे संकेत दे रहे हैं। एक लाख की आबादी पर हिंसक अपराध ही नहीं महिलाओं के खिलाफ अपराध और हत्याएं भी घटी हैं। हालांकि कुछ राज्यों के हालात चिंताजनक बने हुए हैं। 2017 में भारत में मर्डर रेट पिछले 54 वर्षों में सबसे कम रहा। 2016 में देश में हिंसक अपराध के 4.29 लाख केस दर्ज किए गए थे, जो 2017 में 4.27 लाख रहे। वहीं, 2016 में क्राइम रेट 33.7 था जो 2017 में घटकर 33.1 रह गया।समग्र रूप से 2016 में महिलाओं के खिलाफ अपराध 2016 के 33.89 लाख की तुलना में 2017 में 35.98 लाख बढ़े हैं। राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर एक लाख महिलाओं पर पहले की 55.2 से बढ़कर 57.9 घटनाएं हुईं हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि यौन हमले और यौन उत्पीड़न जैसे अपराध बढ़े हैं। हालांकि ज्यादातर बड़े राज्यों में रेप, दहेज हत्याएं और पति या परिजनों द्वारा क्रूरता जैसे अपराध में कमी आई है।घर में पति या सगे-संबंधियों के हमले या क्रूरता के मामले देखें तो दिल्ली में इसमें बड़ी गिरावट देखी गई है। वहीं असम और तेलंगाना में इजाफा हुआ है।
Comments
Post a Comment