उत्तराखंड पंचायत चुनाव-2019: 12 जिलों के 89 ब्लॉकों में मतगणना जारी, जानें नतीजे


चुनावों में राज्य में 1515 ग्राम पंचायतों के प्रधान और बीडीसी सदस्य निर्विरोध चुने जाने से इन पर चुनाव नहीं हुआ। 12 जिलों के 89 विकासखंडों की 7485 ग्राम पंचायतों में तीन चरणों में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए पांच, 11 और 16 अक्टूबर को मतदान हुआ था।उत्तराखंड के 89 ब्लॉक मुख्यालयों पर पंचायत चुनाव की मतगणना जारीजिला पंचायत की 356 सीटों पर भी काउंटिंग, तीन चरणों में हुआ था मतदानराज्य में 1515 ग्राम पंचायतों के प्रधान और बीडीसी सदस्य निर्विरोध चुने गए थेहरिद्वार को छोड़कर 12 जिलों के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की काउंटिंगउत्तराखंड में पंचायत चुनाव की मतगणना जारी है। राजधानी देहरादून समेत राज्य के कुल 89 ब्लॉक मुख्यालयों पर सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती हो रही है। राज्य में तीन चरणों में पंचायत चुनाव का मतदान हुआ था। हरिद्वार को छोड़कर उत्तराखंड के बारह जिलों के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। चुनाव मैदान में 33,882 प्रत्याशी हैं।राज्य में जिला पंचायत सदस्यों की 356 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। इसके साथ ही ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतगणना केंद्रों पर काउंटिंग चल रही है। सुबह आठ बजे से 30 लाख 6378 मत गिने जा रहे हैं। मतों की गिनती शुरू होने के बाद इन पदों में चुनाव लड़े प्रत्याशियों की धडकनें बढ़ी हुई हैं। सबसे पहले ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पदों के नतीजे आ रहे हैं। क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्य पदों के परिणाम आने में कुछ वक्त लग रहा है।12 जिलों के 7485 ग्राम पंचायतों में चुनावअब तक गिनती में तीन सौ ग्राम प्रधानों के नतीजे घोषित हुए हैं जबकि जिला पंचायत के भी तीन सीटों के परिणाम आ चुके हैं। चुनावों में राज्य में 1515 ग्राम पंचायतों के प्रधान और बीडीसी सदस्य निर्विरोध चुने जाने से इन पर चुनाव नहीं हुआ। 12 जिलों के 89 विकासखंडों की 7485 ग्राम पंचायतों में तीन चरणों में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए पांच, 11 व 16 अक्टूबर को मतदान हुआ था। 89 ब्लॉक मुख्यालयों में मतगणना चल रही है। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट के अनुसार ब्लॉक मुख्यालयों में गणना कार्य के लिए आठ से लेकर 20 तक टेबलें लगाई गई हैं। मतगणना के लिए रिजर्व में भी बड़ी संख्या में कर्मचारी रखे गए हैं।बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर का हालविकास खंड बागेश्वर में ग्राम प्रधान का पहला परिणाम घोषित हो गया है। यहां ग्रामसभा रिखड़ी से भगवती प्रसाद, धारी-दो से कमला देवी विजयी हुए हैं। ग्रामसभा बनेगांव से सूरज कुमार, सानीउडियार से बसंती देवी व धपोलसेरा से उमेश सिंह विजयी हुए हैं। ऊधमसिंहनगर के गदरपुर की ग्राम सभा श्रीरामपुर से ललिता विश्वास, बुकसोरा से मनदीप कौर, आनंद खेड़ा से इंद्रपाल सिंह, चंदन नगर से विकास सरकार, जयनगर से दीपक पाल और विजय नगर से हरविंदर कौर प्रधान पद पर जीते हैं।रुद्रपुर के जवाहनगर से बीडीसी सीट पर लता पटवाल और जवाहरनगर-दो से पंकज कोरंगा जीते हैं। रुद्रपुर के खमियां नं दो में रीता कोरंगा बीडीसी सदस्य बनीं। रुद्रप्रयाग जिले में बाडब से सुमन देवी, सेनाग्रसारी से शिव प्रसाद, अखौड़ी से रेखा देवी, मचकड़ी से मधुदेवी, कन्दी से मीना देवी और डांगी बांगर से संध्या ध्यानी प्रधान पद पर विजयी हुई हैं।खटीमा में पहला परिणाम घोषितलोहाघाट ब्लॉक क्षेत्र में जाखजिंड़ी से पुष्पा कलौनी क्षेत्र पंचायत सदस्य बनी हैं। पुष्पा को 254 मत मिले हैं। खटीमा में पहले राउंड में पहला परिणाम घोषित हो गया है। यहां कुटरी से वॉर्ड सदस्य सुनील सिंह 101 मत विजयी हुए हैं। द्वाराहाट में मतगणना के पहले चरण में घोषित परिणाम के तहत बड़ैत से रेखा बिष्ट ने तथा बनोली से प्रशान्त सिंह ने एक-एक मत से जीत दर्ज की है। इसके अलावा रणां से देवकी देवी, मांसर से हेमा देवी सरस्वती, सतीनौगांव से भावना सती, तैलीसुनौली से हेमा बिष्ट, सैलीसुनोली से इंद्र सिंह, कफड़ा से दिनेश चंद्र कबड़वाल तथा उड़ीसा से दिनेश कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर प्रधान पद पर विजय प्राप्त की है।हल्द्वानी में लाखनमंडी से प्रधान पद पर भावना बजेठा को 467 वोट मिले हैं। भावना ने 14 मतों जीत दर्ज की है। कुंवरपुर से निवर्तमान प्रधान हरेंद्र बिष्ट की पत्नी चित्रा बिष्ट जीती हैं। चित्रा को 489 वोट मिले हैं। लच्छामपुर से तनुजा पांडे 505 वोट से जीती हैं। रुद्रपुर ब्लॉक की किच्छा तहसील में शांतिपुरी खमिया नंबर-2 से चंद्रकला कोरंगा, शांतिपुरी-3 में राहुल तिवारी, जवाहर नगर में दीपा कांडपाल, शांतिपुरी-1 में विमला जोशी और गड़रिया बाग में गीता देवी ने प्रधान पद पर जीत दर्ज की है। विकासखंड खटीमा में प्रधान पद के दावेदार नीरज सिंह ग्रामसभा कुटरी से निर्वाचित हुए हैं। ग्रामसभा गैलरी चकरपुर से पूनम देवी तथा गौर पटिया से अनिल चंद ग्राम प्रधान पद की सीट पर जीते हैं।पिथौरागढ़ और पौड़ी में भी घोषित नतीजेपिथौरागढ़ के विण ब्लॉक के पाभै वल्दिया ग्राम पंचायत से राजेंद्र प्रसाद लगातार दूसरी बार प्रधान चुने गए हैं। राजेंद्र को 98 और निकटतम प्रतिद्वंद्वी पुष्कर को 68 मत मिले हैं। पौड़ी जिले में एक जिला पंचायत सदस्य, 125 क्षेत्र पंचायत सदस्य व 392 ग्राम प्रधान निर्विरोध निर्वाचित होने तय हैं, जबकि जिले के ब्लॉक खिर्सू स्थित ग्राम मरोड़ा के ग्रामीणों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बहिष्कार किया था। जिसके चलते वहां ग्राम प्रधान व वॉर्ड मेंबर नहीं चुने जाएंगे। उत्तरकाशी के पुरोला की 43 ग्राम पंचायत में से सात प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। शेष 36 की मतगणना चल रही है। यहां 21 क्षेत्र पंचायत में से तीन निर्विरोध चुने गए हैं। एक नामांकन रद्द हुआ है। शेष 17 पर मतगणना चल रही है।बागेश्वर के गरुड़ में प्रधान का पहला रिजल्टबागेश्वर के विकास खंड गरुड़ में ग्राम प्रधान का पहला परिणाम घोषित हो गया। यहां ग्रामसभा जिनखोल से मंजू देवी विजयी हुई हैं। ग्रामसभा दुदिला से प्रधान पर पर गोपाल राम विजयी हुए हैं। कपकोट में ग्रामसभा झूनी से कुंदन सिंह, तरसार पतियासार से नरेंद्र सिंह, मिखिला खल्लपट्टा से दुगा देबी, लाहुर से प्रताप सिंह, हरकोट से गंगा हरकोटिया, खाती से कैलाश सिंह विजयी हुए हैं। हल्द्वानी में प्रधान पद पर वसंतपुर गौला पार के किशोर चुफाल जीते हैं। चुफाल को 316 और पराजित प्रत्याशी योगेश बर्गली को 243 वोट मिले हैं। नवाड़खेड़ा स प्रधान बने हीरा सिंह बिष्ट को 216 वोट मिले हैं। सीतापुर से प्रधान बनीं किरन आर्या को 437 वोट मिले हैं। किशनपुर रैक्वाल से ममता बिष्ट 378 वोट पाकर प्रधान बनी हैं।


Comments