विनोद खन्ना के प्यार में पागल थीं अमृता सिंह


बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत विलेन का किरदार निभाकर की थी। लेकिन जल्द ही वो बॉलीवुड के हैंडसम हीरो की लिस्ट में शुमार हो गए। अपने करियर में 150 से ज्यादा फिल्में करने वाले विनोद खन्ना पर हजारों लड़कियां फिदा थीं। कई बॉलीवुड एक्ट्रेस भी उन पर जान छिड़कती थीं और इन्हीं में से थीं अमृता सिंह।


साल 1987 में ओशो के आश्रम से संन्यासी जीवन बिताकर विनोद खन्ना ने कमबैक किया था। साल 1990 में विनोद खन्ना ने अमृता सिंह के साथ फिल्म साइन की थी। यहीं से दोनों के बीच आकर्षण पैदा हुआ।


अमृता सिंह तब उन दिनों क्रिकेटर रवि शास्त्री को डेट कर रही थीं और तब एक बार मजाक में अमृता सिंह ने कहा था कि उनका अफेयर जल्दी ही विनोद खन्ना से शुरू हो जाएगा। ये बात सुनकर रवि शास्त्री  नाराज हो गए थे और उन्होंने कहा था कि अमृता सिंह कभी भी विनोद को पा नहीं सकेंगी चाहे वो कितनी भी कोशिश कर लें। रवि शास्त्री की ये बात अमृता सिंह के दिल पर असर कर गई। इसके बाद अमृता ने इसे एक चैलेंज की तरह लिया। अमृता को जहां भी मौका मिलता वो विनोद खन्ना से फ्लर्ट करने लगतीं। सेट पर अमृता कोई चांस नहीं गवाती थीं।


शुरुआत में विनोद खन्ना ने अमृता सिंह को नोटिस नहीं किया। लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार पनपने लगा। शूटिंग के बाद भी दोनों की मुलाकातें बढ़ने लगी और ये दोस्ती और गहरी होती चली गई। लेकिन इस बात की खबर अमृता सिंह की मां रुखसाना सुल्तान को लग गई। उन्होंने दोनों को सख्त हिदायत दी कि वे अपना रिश्ता यहीं खत्म कर लें। विनोद को अमृता सिंह में ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी तो उन्होंने अपने कदम वहीं से वापस खींच लिए।


इसके बाद दोनों के रास्ते अलग-अलग हो गए। विनोद खन्ना जहां अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में व्यस्त हो गए, वहीं अमृता सिंह ने सैफ अली खान को डेट करने के बाद उनसे शादी रचा ली।


Comments