अभिषेक बच्चन ने बीवी ऐश्वर्या को अनूठे अंदाज में किया बर्थडे विश


ऐश्वर्या राय बच्चन का आज बर्थडे है और इस मौके पर उनके पति अभिषेक ने एकदम हटके अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया। उन्होंने ऐश को अपनी 'प्रिंचीपेसा' बताया।


ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन 1 नवंबर को अपना 46वां बर्थडे मना रही हैं। इस मौके पर जहां उनके फैन्स ढेरों बधाइयां उन्हें भेज रहे हैं, वहीं उनके पति अभिषेक बच्चन ने उन्हें विश किया। लेकिन उनका अदांज एकदम हटकर था।

अभिषेक ने ऐश्वर्या का एक बेहद गॉर्जस फोटो शेयर करते हुए उन्हें इटैलियन भाषा में विश किया। उन्होंने लिखा, 'हैपी बर्थडे प्रिंचीपेसा'। बता दें कि इटैलियन भाषा में प्रिंसेस को 'प्रिंचीपेसा' (Principessa) कहा जाता है।


बता दें कि ऐश्वर्या फिलहाल रोम में हैं। वहां वह एक इवेंट में शामिल होने गई थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह अपनी फैमिली के साथ बर्थडे रोम में ही मनाने वाली हैं। कहा जा रहा है कि उनके बर्थडे के लिए पूरी बच्चन फैमिली ने एक सरप्राइज पार्टी प्लान की है।


वर्क फ्रंट की बात करें, तो ऐश्वर्या ने साल 2011 में अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से फिल्मों से ब्रेक ले लिया था और फिर 2015 में संजय गुप्ता की फिल्म 'जज्बा' से कमबैक किया। ऐश्वर्या की पिछली रिलीज फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' (2016) और 2018 में आई 'फन्नै खां' थी। कहा जा रहा है कि वह आने वाली फिल्म 'गुलाब जामुन' में नजर आएंगी, जिसमें वह अपने पति अभिषेक बच्चन के ऑपोजिट दिखेंगी।


Comments