दिल्ली: तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और पुलिस में झड़प, गोली चली


तीस हजारी कोर्ट परिसर में दिल्ली पुलिस और वकीलों के बीच झड़प की खबर है। बताया जा रहा है पार्किंग विवाद को लेकर हंगामा हुआ है। पुलिस की जिप्सी फूंक दी गई है तो फायरिंग भी हुई है।


नई दिल्ली
तीस हजारी कोर्ट परिसर में दिल्ली पुलिस और वकीलों के बीच झड़प की खबर है। बताया जा रहा है पार्किंग विवाद को लेकर हंगामा हुआ है। पुलिस की कुछ गाड़ियों को फूंक दिया गया है। इस दौरान फायरिंग की भी खबर है। इस दौरान कवरेज के लिए पहुंचे कुछ पत्रकारों की भी पीट दिया गया। झड़प में एक वकील घायल हुआ है जिसे सेंट स्टीफन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।


पुलिस और वकीलों के बीच इस झगड़े के बाद परिसर में तनाव फैल गया है। बताया जा रहा है कि कुछ पुलिस अधिकारियों पर भी हमला किया गया। बताया जा रहा है फायरिंग के बाद विवाद बढ़ गया। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि कैदियों की एक गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया गया है। आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल को भेजा गया है।


Comments