मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर नहीं करना चाहते शादी


हाल ही में एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा संग अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि दोनों शादी नहीं करना चाहते।


अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का अफेयर किसी से छिपा नहीं है। खुद दोनों स्टार्स ने अपने रिलेशनशिप को छिपाने की कोशिश भी नहीं की। हाल ही में अर्जुन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए मलाइका के प्रति प्यार को और भी पुख्ता कर दिया था। दोनों की शादी की चर्चाएं भी काफी लंबे वक्त से हैं।

हाल ही में अर्जुन ने मलाइका संग अपनी शादी पर खुलकर बात की। हालांकि उन्होंने कहा कि वे दोनों शादी नहीं करना चाहते और अगर करेंगे तो सभी को आमंत्रित करेंगे। अर्जुन ने आगे कहा कि उनकी फैमिली में रिवाज रहा है कि शादी खूब शानो-शौकत और धूमधाम से की जाती है। इसलिए उनकी शादी भी चोरी-छिपे नहीं की जाएगी।


वहीं मलाइका ने हाल ही में नेहा धूपिया के शो 'नो फिल्टर नेहा' पर अर्जुन संग अपने रिश्ते और शादी पर बात की थी। मलाइका ने कहा कि उनका सपना है कि वह अपनी शादी में लेबनानी डिजाइनर एली साब का वाइट गाउन पहनें। उन्होंने यह भी कहा था कि वह एक बीच पर शादी करना चाहेंगी।


अब अर्जुन और मलाइका वास्तव में कब शादी करेंगे, यह तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा। फिलहाल तो दोनों ही शादी के मूड में नहीं हैं। अर्जुन इन दिनों अपने करियर पर फोकस रहे हैं। जल्द ही उनकी फिल्म 'पानीपत' रिलीज होने वाली है, जिसमें उनके अलावा कृति सेनन और संजय दत्त भी नजर आएंगे।


Comments