क्या अदरक और लहसुन खाने से नहीं होगा कोरोना वायरस का असर, जानें तथ्य और भ्रांतियां


देश में कोविड-19 के मामले बढ़ने के साथ ही लोगों में कई तरह की भ्रांतियां फैल रही हैं। एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने इन भ्रांतियों को तोड़ते हुए कुछ सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि निश्चित अंतराल पर हाथों को अच्छे से धोने से आप कोरोना वायरस से बच सकते हैं। कोरोना के बारे में तथ्य और भ्रांतियां-



भ्रांति : मांस और पॉल्ट्री उत्पाद भी सुरक्षित नहीं तथ्य : अब यह मनुष्य संक्रमित वायरस बन चुका है, जो खांसी और नजदीकी संपर्क के जरिए एक मनुष्य से दूसरे में फैलता है। अब यह जानवरों में नहीं जा सकता है, इसलिए मांस या अंडा खाना छोड़ना आपको इस वायरस से नहीं बचा सकता है क्योंकि यह अंडे या मीट से संक्रमित नहीं हो सकता।
 
भ्रांति : डिब्बाबंद और आयातित खाने का इस्तेमाल ना करें तथ्य : डब्ल्यूएचओ कहता है यह गलत है। किसी व्यक्ति के किसी कमर्शियल सामान को संक्रमित करने की संभावना काफी कम है और विभिन्न स्थितियों/तापमान को झेलते हुए यात्रा कर आप तक पहंुचे किसी पैक सामान में इस वायरस के होने का जोखिम काफी कम है।
 
भ्रांतिपालतु पशुओं से भी खतरा, फैल सकता है वायरस तथ्य : ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं जो यह कहें कि यह वायरस पालतू पशुओं में भी फैल सकता है। यह पूरी तरह से मनुष्य संक्रमित वायरस है। इसलिए पशुओं में फैलने की संभावना के बराबर है। अभी यह मनुष्य से मनुष्य में ही फैल रहा है।
भ्रांति : सेनिटाइजर का इस्तेमाल साबुन से हाथ धोने जैसा सुरक्षित तथ्य : यदि आप यात्रा कर रहे हैं और हाथ धोने के लिए साबुन तथा पानी उपलब्ध नहीं है, तब आप सेनिटाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। विशेषज्ञ साबुन और पानी से ही हाथ धोने की सलाह देते हैं। सेनिटाइजर केमिकल से बने होते हैं, जो वायरस का खात्मा तो कर देते हैं लेकिन यह केमिकल हथेलियों पर रह जाता है। यदि आपने सेनिटाइजर का इस्तेमाल किया है तो घर लौटने पर साबुन -पानी से हाथ अवश्य धोएं।
 
भ्रांतिवायरस गर्म जलवायु में जीवित नहीं रहता। क्या तापमान बढ़ने से कोरोना वायरस खत्म हो जाएगा। तथ्य : कोरोना वायरस के कई मामले कुछ गर्म जलवायु वाले देशों में भी पाए गए हैं। तो यह कहना गलत होगा कि गर्म जलवायु वाली जगहों पर वायरस नहीं फैलेगा। इस दावे के संबंध में कोई वैज्ञानिक साक्ष्य नहीं मिले हैं।
 
भ्रांतिअल्कोहल के सेवन से वायरस से बचा जा सकता है तथ्य : डब्ल्यूएचओ के अनुसार अल्कोहल के सेवन से कोरोना वायरस से नहीं बचा जा सकता। अल्कोहल के सेवन से वायरस खत्म नहीं होता।
 
भ्रांतिअदरक, शहद, नींबू और लौंग का सेवन वायरस से बचा सकता है तथ्य : यह सही नहीं है। कई लोग ऐसे नुस्खे बता रहे हैं लेकिन अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
 
भ्रांति : दो से तीन घंटे तक सूरज के सामने खड़े रहने से, गर्म पानी पीने से और गरारे करने से वायरस से बचा जा सकता है। तथ्य : अभी तक इस तरह के कोई भी मामले सामने नहीं आए जिससे यह सिद्ध हो सके कि इन तरीकों से वायरस से बच सकते हैं। यह सही नहीं है कि सूरज की किरणें, गरारे और गर्म पानी आपको वायरस से बचा सकते हैं।


Comments