लखनऊ के दो इलाकों में लॉक डाउन की तैयारी, ऐसा करने वाला यूपी का पहला शहर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना के चलते शुक्रवार को महानगर और खुर्रमनगर इलाके में लॉक डाउन की तैयारी है। यह आदेश कमिश्नर मुकेश मेश्राम ने दिया है। उन्होंने कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। कोरोना के चलते लॉक डाउन करने वाला लखनऊ यूपी का पहला शहर है।


लखनऊ में कोरोना केस लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक आठ मामले सामने का आ चुके हैं। ऐसे में कोरोना की रोकेथाम के मददेनजर प्रशासन ने सभी ब्यूटी पार्लर, हेयर सैलून और बार को अगले आदेश तक बंद करने का आदेश दिया। 


लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने शुक्रवार को जारी आदेश में कहा कि लखनऊ के सभी सभी ब्यूटी पार्लर, हेयर सैलून और बार 31 मार्च तक बंद किए जाएं । उन्होंने कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। 


इससे पहले जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने रविवार को आदेश दिया था कि सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, डिस्को क्लब, स्विमिंग पूल और जिमखाने आगामी 31 मार्च तक बंद किए जाएं। उन्होंने कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।  


लखनऊ में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को चार और लोगों में कोरोना वायरस पाए जाने की पुष्टि हुई है। इस तरह लखनऊ में अब तक आठ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं लखीमपुर खीरी के कोराना वायरस से पीड़ित युवक का इलाज भी लखनऊ में ही चल रहा है। लखनऊ में गुरुवार को भी दो और लोग संक्रमण की चपेट में आ गए थे। ये दोनों मरीज विदेशों से यात्रा कर लौटे थे। इन्हें केजीएमयू में भर्ती कराया गया। इस समय केजीएमयू में नौ मरीज भर्ती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सभी मरीजों की हालत स्थिर बनी हुई है।


Comments