सपने में भी शेर देखकर लोग दौड़ पड़ते हैं। ऐसे में जरा सोचिए, अगर शेर दौड़ते हुए आपके करीब आ जाए तो आपकी हालत कैसी होगी? खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागेंगे ना। ऐसा ही हुआ गुजरात के माधवपुर में। जहां एक शेर दौड़ता हुआ इंसानों के बीच पहुंच गया। जैसे ही लोगों की नजर उस पर पड़ी वे खुद को बचाने के लिए तितर-बितर हो गए। चंद लोगों ने घटना को कैमरे में कैद कर लिया, जिसका क्लिप वायरल हो रहा है। विडियो महज 7 सेकेंड का है। लेकिन लोगों को हैरान कर रहा है।
Comments
Post a Comment