हाेशंगाबाद में सीएम के काफिले के सामने प्रदर्शन से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार



 मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और रसाेई गैस की मूल्य वृद्धि के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस हल्ला बोल प्रदर्शन कर रही है। इसे लेकर छह महीने बाद कांग्रेस एक बार फिर सड़क पर आ गई है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर समेत सभी जगह अपने क्षेत्रों में वरिष्ठ नेता इसमें शामिल हो रहे हैं। मध्यप्रदेश में पेट्रोल के दाम करीब 104 रुपए और डीजल के दाम 95 रुपए के करीब पहुंच गए हैं।

इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान परिवार के साथ पचमढ़ी से भोपाल लौट रहे हैं। पावई में मेन रोड पर कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता पेट्रोल और डीजल के दाम को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। सीएम के सामने प्रदर्शन की संभावना थी, इसलिए सीएम के काफिला पहुंचने से पहले ही प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

इससे एक साल पहले भी कीमतों को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताने विधानसभा तक कई वरिष्ठ नेता साइकिल से गए थे। भोपाल में पहली बार पेट्रोल के दाम 104.7 रुपए हो गया है।

इंदौर के सभी पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया जा रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मूल्यवृद्धि को लेकर केंद्र और राज्य सरकार को कोसा। नेताओं ने कहा- बढ़ती कीमतों पर सरकार की लगाम नही लगातार मंहगाई आसमान छू रही है।

भोपाल- यहां सभी पेट्राेल पंपों पर प्रदर्शन 12 बजे से किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्ती लेकर विरोध जताएंगे।

जबलपुर- पेट्रोलियम पदार्थों में महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने शहर के 18 पेट्रोल पंपों पर दोपहर 12 बजे से प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि कोविड को देखते हुए एक स्थान की बजाय पदाधिकारियों और सभी संगठनों को अलग-अलग पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

होशंगाबाद- डीजल पेट्रोल के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के काफिला निकलने से पहले पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। पुलिस ने राहुल गांधी युवा शक्ति संगठन उप प्रभारी शैलेंद्र जोशी, गुरुजी संभाग अध्यक्ष शैलू दुबे, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर राजपूत, जिला अध्यक्ष जनाब रशीद खान और अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

रतलाम के सभी पेट्रोल पंपों पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रही हैं। रतलाम में पेट्रोल की कीमत 103 रुपए 90 पैसे प्रति लीटर, डीजल की कीमत 95 रुपए 26 पैसे प्रति लीटर हो गई है।

रतलाम में महिला कांग्रेस प्रदर्शन कर रही हैँ।
रतलाम में महिला कांग्रेस प्रदर्शन कर रही हैँ।

छिंदवाड़ा में पेट्रोल, डीजल , रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि एवं सभी तरफ बढती महंगाई के विरोध में भ्रष्ट भ्रष्टपाई सरकार के विरोध में महिला कांग्रेस सोसायटी पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन करेगी।

ग्वालियर में महंगाई ओर पेट्रोल दाम में वृद्धि को लेकर धरना शुरू हो गया है। बढ़ती महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस ने केसरबाग पेट्रोल पेट्रोल, मेला रोड पर प्रदर्शन कर रही हैं। इस दौर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रुचि गुप्ता ने ढोलक बजाई।

ग्वालियर में महिला कार्यकर्ता ढोलक बजाकर प्रदर्शन कर रही हैं।
ग्वालियर में महिला कार्यकर्ता ढोलक बजाकर प्रदर्शन कर रही हैं।

खंडवा में दोपहर 12:00 बजे से कांग्रेस का प्रदर्शन शुरू होगा। बुरहानपुर में प्रदर्शन का नेतृत्व करने पहुंचे पूर्व पीसीसी अध्यक्ष अरुण यादव।

गुना कांग्रेसी स्थानीय शास्त्री पार्क से साइकिल रैली निकलेंगे। यहां से निकालकर हनुमान चौराहे स्थित पुलिस पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन होगा।

एक साल पहले भोपाल में था प्रदर्शन

करीब एक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर कांग्रेस विधायकों ने भोपाल में प्रदर्शन किया था। एमपी विधानसभा का बजट सत्र में शामिल होने कांग्रेस के विधायक साइकिल से पहुंचे थे। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, जीतू पटवारी और विधायक कुणाल चौधरी साइककिल से विधानसभा गए थे। हालांकि वे ज्यादा देर साइकिल नहीं चला सके थे। प्रदर्शन के दौरान कोरोना गाइड लाइन की धज्जियां उड़ाई गई थीं।

Comments