मुख्यमंत्री का पचमढ़ी में निजी दौरा: पत्नी साधना सिंह का है आज जन्मदिन

 मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को परिवार के साथ पचमढ़ी हिल स्टेशन में है। पत्नी साधना सिंह का 10 जून गुरुवार को जन्मदिन है। जन्मदिन मनाने मुख्यमंत्री चौहान, पत्नी साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय रात को पचमढ़ी पहुंचे। रविशंकर भवन में रात्रि विश्राम के बाद मुख्यमंत्री परिवार के साथ जंगल सफारी को निकले है। सतपुड़ा की वादियों में मुख्यमंत्री चौहान पत्नी साधना सिंह का जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है।


पचमढ़ी में मुख्यमंत्री व उनके परिवार ने आमजनता और मीडिया से दूरी बनाई है। मुख्यमंत्री का व्यक्तिगत दौरा है। लेकिन प्रशासनिक अमला दो दिन से पचमढ़ी में तैयारी में लगा हुआ है। कलेक्टर धनंजय सिंह, एसपी संतोष सिंह गौर, सतपुड़ा टाइगर रिर्जव के अधिकारी व अन्य विभागाें के अधिकारी भी पचमढ़ी में है। साधना सिंह और पुत्र कार्तिकेय बुधुवार शाम को पचमढ़ी पहुंचे। मुख्यमंत्री रात 12 बजे पचमढ़ी पहुंचे। वे परिवार के साथ रविशंकर भवन में ठहरे है। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक यह उनका व्यक्तिगत दौरा है। शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री भोपाल के लिए रवाना होंगे।

महाराष्ट्र


के गोंदिया जिले में हुआ था साधना सिंह का जन्म

मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह का जन्मदिन 10 जून 1965 को महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में हुआ था। साल 1992 में शिवराज सिंह से शादी के बाद वे मप्र आई। वर्ष 2005 में शिवराज के मुख्यमंत्री बनने के बाद साधना सिंह भी राजनीतिक-सामाजिक गतिविधियों में जुड़ी। साधना सिंळ राज्य की जनता के बीच मामी के नाम से शहूर हुई। किरार महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ एक कुशल प्रबंधक, बेहतरीन रणनीतिकार, चुनाव प्रचारक के साथ इलेक्शन मैनेजर भी है। गुरुवार को साधना सिंह का 56 वां जन्मदिन मुख्यमंत्री शिवराज पचमढ़ी की वादियों में सेलिब्रेट कर रहे है।

Comments