गुरुपूर्णिमा पर चयनित शिक्षक बैठे धरने पर शिक्षक वर्ग-1 और 2 के चयनित अभ्यर्थी

मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग की शिक्षा पात्रता परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी ज्वाइनिंग की मांग को लेकर शनिवार को भाजपा मुख्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। शनिवार को गुरुपूर्णिमा के दिन चयनित शिक्षक वर्ग-1 और वर्ग-2 के अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री को ज्ञापन देने भाजपा मुख्यालय पहुंचे थे। यहां पर पुलिस ने उनको मुख्यालय से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद सभी अभ्यर्थी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। चयनित अभ्यर्थियों ने बताया कि उनको जानकारी मिली थी कि गुरु पूर्णिमा पर स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भाजपा मुख्यालय आने वाले है। शिक्षक पात्रता परीक्षा में पास होने के बाद सत्यापन भी हो गया है। इसके बावजूद उनको लंबे समय से ज्वाइनिंग नहीं दी जा रही है। विभाग के अधिकारी टालम टोल कर रहे है। अभ्यार्थियों का कहना है कि हम शिक्षा मंत्री को ज्ञापन देने के लिए भाजपा मुख्यालय आए थे। यहां मंत्री का इंतजार कर रहे थे। इस बीच 12.30 बजे के करीब पुलिस ने उनको मुख्यालय परिसर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद वह सड़क पर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने उनको मुख्यालय के गेट के सामने से हटने के लिए कहा, तो उन्होंने इंकार कर दिया। अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने 28 बार ज्ञापन दे दिया, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। भाजपा मुख्यालय पर पुलिस चयनित शिक्षक को हटने के लिए मनाते हुए भाजपा मुख्यालय पर पुलिस चयनित शिक्षक को हटने के लिए मनाते हुए अभ्यर्थियों ने कहा कि वर्ष 2018 में शिक्षक पात्रता परीक्षा का विज्ञापन निकला था। इसके बाद जनवरी 2019 में परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 30 हजार अभ्यर्थी पास हुए। इसके बाद सत्यापन की भी प्रक्रिया शुरू हो गई, लेकिन नियुक्ति नहीं दी जा रही है। अभ्यर्थियों का कहना है कि अब तक सरकार स्कूल भी खोल रही है। हमारी मांगों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सरकार क्या तीसरी लहर का इंतजार कर रही है।

Comments