प्रियंका चोपड़ा दूसरी बार पहुंची अपने रेस्टोरेंट, पति निक जोनस ने फोटो देखी तो किया यह कमेंट


 

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को दूसरी बार उनके रेस्टोरेंट सोना में देखा गया है। प्रियंका इस रेस्टोरेंट को लेकर काफी उत्साहित हैं। प्रियंका का यह रेस्टोरेंट न्यूयॉर्क में है, लेकिन यहां भारतीय खाने को प्राथमिकता दी जाती है। कुछ दिनों पहले ही प्रियंका यहां पहली बार पहुंची थीं। अब उन्होंने रेस्टोरेंट जाकर वहां ढेर सारी फोटो खिंचाई और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बेशक इसके जरिए प्रियंका अपने होटल का प्रमोशन कर रही हैं, लेकिन उनके फैंस को इसी बहाने उनकी एक झलक मिल गई।

प्रियंका ने इस दौरान पतली स्ट्रैप्स, हाई स्लिट व्हाइट सिल्क ड्रेस पहनी थी। साथ ही उन्होंने गोल्डन हील्स पहनी थी और बालों का हाई बन बनाया था। हाथ में गोल्डन रिस्ट वॉच और गोल्डन ब्रेसलेट उनके लुक को और खूबसूरत बना रहे हैं। तस्वीरों में प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके इस गॉर्जियस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

न्यूयॉर्क शहर के दिल में टाइमलेस भारत

इन फोटोज में प्रियंका हाथ में ड्रिंक्स लेकर पोज दे रही हैं। वो रेस्टोरेंट को मिल रहे रिस्पॉन्स से बहुत खुश हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘न्यूयॉर्क शहर के दिल में टाइमलेस भारत।‘

निक जोनस और इलियाना ने किया कमेंट

प्रियंका की इस फोटो पर उनके पति निक जोनस और अभिनेत्री इलियाना डी क्रूज ने कमेंट किया है। निक ने जहां हंसने वाला इमोजी कमेंट किया तो इलियाना डई क्रूज ने प्रियंका के लुक की तारीफ वाले अंदाज में लिखा ‘Gurlll’। प्रियंका के फैंस को भी हमेशा की तरह उनकी यह फोटो बेहद पसंद आ रही है। कई फैंस ने उन्हें खूबसूरत बताया तो कुछ लोगों ने उन्हें हॉ गर्ल कहा। प्रियंका पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में काम की बजाय निजी वजहों से ही चर्चा में रही हैं।

पिछले महीने पहली बार पहुंची थीं रेस्टोरेंट

प्रियंका चोपड़ा पिछले महीने पहली बार अपने रेस्टोरेंट पहुंची थीं। इसके बाद उन्हें यह इतना पसंद आया कि अगले ही महीने उन्होंने दूसरी बार यहां जाने का फैसला किया। प्रियंका जब पहली बार यहां पहुंची थी तब उन्होंने बताया था कि काम की व्यस्तताओं के चलते वह अभी तक जा नहीं सकी थीं। उन्होंने यहां देसी खाने का लुत्फ भी उठाया था।

Comments