भोपाल में सप्ताह भर बाद झमाझम:सुबह धूप, दोपहर बाद 2 घंटे में 2 इंच पानी गिरा; काले बादलों से दिन में शाम जैसा अंधेरा, अब 24 घंटे तेज बारिश

भोपाल में करीब 7 दिन के बाद तेज बारिश ने शहर को तर-बतर कर दिया। दोपहर 3 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। कुछ ही देर में जमकर पानी गिरने लगा। बादल छाने से दोपहर 3 बजे ही शाम जैसा अंधेरा हो गया। बिजली गड़गड़ाने के साथ ही तेज हवाओं ने बौछारों शुरू कर दीं। करीब आधे घंटे की तेज बारिश के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। ऐसा लगा कि बारिश थम गई, लेकिन कुछ देर बाद ही दोबारा तेज बारिश शुरू हो गई। शहर में शाम 5:30 बजे तक दो घंटे में 2 इंच पानी गिर गया। इसी तरह, मध्यम से तेज बारिश का सिलसिला जारी था। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया, अगले 24 घंटे भोपाल में गरज-चमक के साथ तेज बारिश रहेगी। यह स्थिति अगले दो से तीन दिन रह सकती है। हालांकि ओडिशा-आंध्र प्रदेश में बने निम्न दबाव के कारण भोपाल में 5 सितंबर तक हल्की बारिश होने की संभावना है। तेज बारिश से शहर के कई इलाकों में जल भराव हो गया। दिन का पारा चढ़ा, रात का गिरेगा दोपहर बाद हुई बारिश ने ठंडक बढ़ा दी, लेकिन दिन का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया। यह सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को दिन का पारा 31.4 डिग्री सेल्सियस डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के कारण रात का पारा नीचे जा सकता है। हालांकि शनिवार रात का न्यूनतम पारा 23.7 डिग्री सेल्सियस था। यह समान्य से एक डिग्री सेल्सियस था। तेज बारिश होगी मौसम विभाग के अनुसार भोपाल में मूसलाधार होगी। अभी 24 घंटे तक तेज बारिश होगी। पानी की बौछारों ने मौसम में ठंडक ला दी। शनिवार देर शाम हल्की बूंदाबांदी के बाद करीब आधे घंटे तक जमकर पानी गिरा। भोपाल शहर में 2 इंच से ज्यादा पानी गिरा, जबकि बैरागढ़ में करीब एक इंच बारिश हुई। सुबह तक नवीबाग में आधा इंच पानी गिरा। भोपाल में सामान्य से 9% बारिश कम हुई भोपाल में मानसून की इंट्री के बाद सामान्य से कई गुना बारिश हुई थी, लेकिन मानसून ब्रेक के बाद भोपाल में ज्यादा बारिश नहीं हुई। हालात यह हो गए कि बारिश का कोटा सामान्य से 9% तक नीचे चला गया। भोपाल में 1 जून से अब तक 31 इंच बारिश होना चाहिए था, लेकिन 28 इंच पानी कम गिरा है। यह सामान्य से 3 इंच कम है।

Comments