MP में 10 लाख को वैक्सीन:आज भोपाल में 210 सेंटर पर 57 हजार को लगेगा टीका, कोवीशील्ड का पहला और दूसरा डोज, कोवैक्सिन का दूसरा डोज

मध्य प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन का आंकड़ा 3 करोड़ के पार पहुंच गया है। सोमवार को भी प्रदेश में 10 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। भोपाल में गुरुवार को 210 सेंटर वैक्सीनेशन के लिए बनाए गए हैं। यहां 57 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. उपेन्द्र दुबे ने बताया, ग्रामीण और शहरी 210 सेंटर पर वैक्सीनेशन होगा। यहां 45 हजार कोवीशील्ड का पहला और दूसरा और करीब 12 हजार कोवैक्सिन का दूसरा डोज लगेगा। शहरी सेंटर पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ही वैक्सीन लगवा सकेंगे। हालांकि अभी लोग ऑन साइट कम ही स्लॉट बुक कर रहे हैं। इन सेंटर पर वैक्सीन बचने पर 3 बजे के बाद ऑन साइट रजिस्ट्रेशन कर वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके अलावा नगर निगम और एसडीएम क्षेत्र में भी वैक्सीनेशन आयोजित किया जाएगा। मध्य प्रदेश में 3 करोड़ 22 लाख 22 हजार 542 लोगों को वैक्सीन लगी है। इसमें 2 करोड़ 70 लाख 44 हजार 852 लोगों को पहला डोज और 51 लाख 77हजार 690 लोगों को दूसरा डोज लगा है। इसमें 18-44 उम्र के 1 करोड़ 71 लाख 90 हजार 986 नागरिकों को। 45-60 उम्र के 91लाख 33 हजार 75 और 60 उम्र से ऊपर के 58 लाख 98 हजार 481 लोगों को वैक्सीन लगी है।

Comments