MP में कोरोना वैक्सीनेशन:भोपाल में आज 30 हजार को टीका, पहला डोज लगवाने से छूटे 3 लाख लोगों को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता करेगी प्रेरित, सितंबर में फिर जून माह जैसे वैक्सीनेशन कैंप

मध्य प्रदेश में कोरोना से बचाने के लिए प्रदेश में वैक्सीनेशन लगातार किया जा रहा है। बुधवार को भोपाल में 30 हजार लेागों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके साथ ही अब 3 लाख पहला डोज लगाने से छूट लोगों को वैक्सीन लगवाने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मदद से लगाएगी। इसके लिए डोर टू डोर सर्वे के शुरुआती डाटा के आधार पर रणनीति बनाई जाएगी। इसके अलावा दूसरा डोज के लिए भोपाल में सितंबर में फिर से जून जैसा वैक्सीनेशन के कैंप आयोजित किए जाएंगे। भोपाल में जून माह में 7 लाख लोगों को वैक्सीन लगी थी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल जून माह में वैक्सीन लगाने वालों के तीन माह सितंबर पूरे हो रहे है। भोपाल जिला टीकारण अधिकारी डॉ. उपेन्द्र दुबे ने बताया कि भोपाल में बुधवार को 190 वैक्सीनेशन सेंटर आयोजित किए जाएंगे। यहां पर 19 हजार कोवीशील्ड और 11 हजार काेवैक्सीन का पहला और दूसरा डोज ऑनलाइन स्लॉट बुक करने वालों को लगाया जाएगा। वैक्सीन बचने पर 3 बजे के बाद ऑन साइट रजिस्ट्रेशन के माध्यम से वैक्सीन लगाई जाएगी। दुबे ने बताया कि बैरसिया और गांधी नगर के गांवों में वैक्सीनेशन पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। बता दें भोपाल में कुल 21 लाख 6 हजार 902 डोज लगे है। इसमें 16 लाख 27 हजार 771 को पहला डोज और 4 लाख 79 हजार 130 लोगों को दोनों डोज लगे है। मध्य प्रदेश में अब तक 3 करोड़ 84 लाख 98 हजार 112 डोज लग चुके है। इसमें पहला डोज 3 करोड़ 22 लाख 55 हजार 31 को और दूसरा डोज 62 लाख 43 हजार 81 लोगों को लगा है। इसमें 18 से 44 उम्र के 2 करोड़ 13 लाख 44 हजार 415 लोगों को, 45 से 60 वर्ष उम्र के 1 करोड़ 5 लाख 71 हजार 181 और 60 से अधिक उम्र के 65 लाख 82 हजार 516 लोगों को वैक्सीन लगी है।

Comments