लड़के को कुर्सी बनाकर बैठ गई लड़की, लोगों को नहीं पसंद आई यह बात

आज के समय में लोगों के बीच सोशल मीडिया का इतना क्रेज है कि इस पर वायरल होने के लिए लोग अजीब-अजीब तरकीबें निकालते हैं। एक टिकटॉक स्टार उस समय चर्चा में आ गई जब वह एक रेलवे स्टेशन पर लड़के के ऊपर अजीब ढंग से बैठी हुई थी। जैसे ही यह तस्वीर वायरल हुई लोग उस लड़की के ऊपर भड़क गए। और यह सब तब हुआ जब वे किसी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।दरअसल, डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह तस्वीर एक सोशल मीडिया स्टार की है, और यह किसी रेलवे स्टेशन के गैलरी की है। हालांकि जगह का नाम रिपोर्ट में नहीं बताया गया है। इस दौरान लड़की एक लड़के के ऊपर बैठी हुई है। लड़का सामने की तरफ झुका हुआ है जैसे कोई चार पैर का जानवर रहता है और लड़की उस लड़के की पीठ पर बैठी हुई है। इतना ही नहीं इस दौरान लड़की ने सेल्फी भी ली है। रिपोर्ट में यह भी नहीं बताया गया है कि यह लड़का कौन है। रिपोर्ट के मुताबिक टिकटॉक पर मौजूद एक यूजर ने अपने अकाउंट से एक इस तस्वीर को पोस्ट किया है। तस्वीर में नजर आ रहा है कि एक लड़का घुटनों के बल रेलवे प्लेटफॉर्म पर झुका हुआ है और एक लड़की उसके ऊपर बैठी हुई है। जैसे ही तस्वीर वायरल हुई लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देने लगे।कुछ लोगों ने इसके समर्थन में अपनी प्रतिक्रिया लिखी कि पुरुषों में शिष्टाचार खत्म नहीं हुआ है। जबकि कुछ लोग लड़की की आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि लड़की को ऐसा नहीं करना चाहिए था। एक यूजर ने लिखा कि शायद लड़की के पैर में कोई तकलीफ होगी तो किसी ने कहा कि लाइक्स और व्यूज बटोरने के लिए दोनों ऐसा कर रहे हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि पब्लिक प्लेस पर ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए, इस लड़की को अरेस्ट किया जाना चाहिए। फिलहाल यह तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। लोगों ने इस लड़की के टिक टॉक अकाउंट को भी निकाल लिया और उसके वीडियोज भी पोस्ट करने लगे। लड़की के वीडियोज ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भी लोग शेयर कर रहे हैं।

Comments