घर में आए तीन नए मेहमान:सिंगरौली में महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, पिता ने कहा- भगवान का तोहफा है

जिले के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयंत में महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। जिले में यह पहला ऐसा मामला है, जब किसी महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया हो। डॉक्टर का कहना है कि बच्चे और मां पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उन्हें दो-तीन दिन बाद छुट्टी दे दी जाएगी । दरअसल, नवानगर गांव निवासी तबस्सुम बेगम (27) 23 सितंबर को डिलेवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी। 23 सितंबर को ही उन्होंने तीन बच्चों को जन्म दिया था। जिसमे दो लड़के और एक लड़की है। तीनों के जन्म में दो से पांच मिनट के अंतराल पर हुआ है। महिला और उसके तीनों बच्चें पूरी तरह से स्वस्थ हैं। स्वास्थ्य कर्मी और नर्स यह देखकर काफी हैरान हैं कि इस महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। डॉक्टर ने कहा है कि जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह से सुरक्षित हैं। तीनों बच्चों का जन्म साधारण प्रक्रिया से हुआ है और ग्रामीण इलाकों में अपनी तरह का यह पहला मामला है, जब किसी महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया हो। एक साथ तीन बच्चें पैदा होने पर गांव में जश्न का माहौल तबस्सुम के पहले से ही तीन बच्चियां है, और अब यह उनको चौथी डिलीवरी हुई है, जिसमे महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। महिला के पति मोफीज अहमद ने बताया कि उन्हें ईश्वर ने बड़ा तोहफा दिया है। इससे पहले भी एक उनकी तीन लड़की है। अब एक साथ तीन और बच्चों के जन्म से परिवार में खुशी की लहर है।

Comments