वायरल फोटोज:दीपिका पादुकोण ने स्टार प्लेयर पीवी सिंधु के साथ खेला बैडमिंटन, फैंस बोले-बायोपिक बनने वाली है

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब हाल ही में दीपिका ने कुछ फोटोज और वीडियो फैंस के साथ शेयर किए हैं, जो काफी वायरल हो रहे हैं। उसकी वजह यह है कि इन फोटोज और वीडियो में दीपिका स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु के साथ कोर्ट में बैडमिंटन खेलते नजर आ रही हैं। दीपिका पादुकोण ने फोटोज और वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, "मेरी लाइफ का बस एक रेग्युलर दिन ... पीवी सिंधु के साथ कैलरीज बर्न करते हुए।" पीवी सिंधु ने भी सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर कर लिखा, "गुड फन एंड गुड गेम इन दी एंड। दीपिका हम इसे आगे कब कर रहे हैं ? इन वायरल फोटोज और वीडियो में दीपिका ब्लैक टैंक टॉप और ब्लैक ट्रैक पैंट्स पहने नजर आ रही हैं। वहीं पीवी सिंधु ने रेड टैंक टॉप और डार्क पैंट्स में दिखाई दे रही हैं। फैंस बोले-लगता है बायोपिक बनने वाली है इन फोटोज और वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर पूछा-क्‍या दीपिका बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु की बायोपिक कर रही हैं? एक दूसरे यूजर ने लिखा, "लगता है बायोपिक बनने वाली है। वहीं दीपिका के पति एक्टर रणवीर सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा, "बहुत बड़ा FOMO अटैक।" उनके इस कमेंट से ऐसा लग रहा है कि रणवीर को इससे जलन हो रही है। बता दें कि दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण भी एक बैडमिंटन प्लेयर रह चुके हैं। इसलिए दीपिका को भी बचपन से बैडमिंटन खेलना पसंद है और वे बॉलीवुड में एंट्री लेने से पहले एक नेशनल लेवल प्लेयर भी रह चुकी हैं। दीपिका-रणवीर ने मनाया था सिंधु की जीत का जश्न कुछ दिन पहले दीपिका पादुकोण और पीवी सिंधु मुंबई के वर्ली इलाके में एक रेस्टोरेंट के बाहर एक साथ स्पॉट हुईं थीं। दीपिका ने सिंधु को डिनर के लिए इनवाइट किया था। इस दौरान दोनों के साथ दीपिका के पति रणवीर सिंह भी रेस्टोरेंट में मौजूद थे। रणवीर सिंह ने दीपिका और सिंधु के साथ इस डिनर डेट का एक फोटो खुद भी फैंस के साथ शेयर किया था। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "स्मैशिंग टाइम।" सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था पीवी सिंधु ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा था, "रणवीर और दीपिका आप लोगों के साथ टाइम स्पेंड कर बहुत अच्छा लगा। आप दोनों से जल्द ही दोबारा मिलने के लिए उत्सुक हूं।" रणवीर सिंह ने इस फोटो के अलावा दीपिका और सिंधु के साथ की एक सेल्फी भी सोशल मीडिया स्टोरी पर शेयर की थी। जिसके कैप्शन में रणवीर ने लिखा था, "लाखों में एक, सेलिब्रेटिंग पीवी सिंधु।" दरअसल, पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। दीपवीर ने सिंधु की इस जीत का जश्न अब डिनर डेट पर जाकर मनाया था। '83' में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी दीपिका वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण फिल्म '83' में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। डायरेक्‍टर कबीर खान की यह फिल्‍म 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्‍ड कप में भारत की जीत पर बेस्‍ड है। शादी के बाद ये पहला मौका होगा, जब दोनों एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इसके अलावा दीपिका पादुकोण 'फाइटर', 'पठान', 'द इंटर्न' में भी दिखाई देंगी। दीपिका शकुन बत्रा और नाग अश्विन की अनटाइटल्ड फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं।

Comments