भोपाल में लड़की की मौत, मंगेतर हिरासत में:डॉक्टर से कहा- मरने से पहले फर्स्ट टाइम मंगेतर से फिजिकल रिलेशन बनाए, इसके बाद से खून नहीं रुका

भोपाल में एक अजीब घटना सामने आई है। सगाई होने के बाद एक लड़की ने अपने मंगेतर के साथ पहली बार फिजिकल रिलेशन बनाए। इस दौरान उसे ब्लीडिंग शुरू हो गई। मंगेतर के साथ वह पास के एक प्राइवेट अस्पताल गई। हालत बिगड़ने पर वे दूसरे अस्पताल पहुंचे। लड़की ने डॉक्टर को बताया कि खून नहीं रुक रहा है। इलाज के दौरान लड़की मौत हो गई। पुलिस ने डॉक्टर की सूचना पर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लड़के को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। टीआई कोलार चंद्रभान पटेल ने बताया कि रविवार रात करीब दो बजे एक निजी अस्पताल से फोन आया। उन्होंने बताया कि 28 साल की एक लड़की की मौत हो गई है। उसके शरीर से काफी खून बह गया था। लड़की ने मरने से पहले बताया था कि वह मंडीदीप की रहने वाली थी। उसकी सगाई हो चुकी है। वह अपने मंगेतार के पास भोपाल मिलने आई थी। उन्होंने शाम करीब 5 बजे फिजिकल रिलेशन बनाए। इस दौरान ब्लीडिंग शुरू हो गई। मंगेतर उसे पास के एक अस्पताल ले गया था। इसके बाद उसे यहां लेकर आए। डॉक्टर रानी ने बताया कि काफी कोशिशों के बाद भी लड़की का खून बहना बंद नहीं हो सका। इस कारण उसकी मौत हो गई। मंगेतर हिरासत में टीआई पटेल ने बताया कि डॉक्टर की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया है। अभी लड़की के परिजनों के बयान नहीं हो पाए हैं। उनके बयान के बाद ही मामले की जांच होगी। अभी कोई मामला नहीं बनता है। पूछताछ के लिए लड़के को हिरासत में रखा है। उनकी शादी भी जल्द ही होने वाली थी। लड़का एक होटल में नौकरी करता है। पुलिस कानूनी सलाह ले रहे हैं टीआई चंद्रभान पटेल ने बताया कि घटना रविवार शाम करीब 5 बजे की है। रविवार दिन में दोनों साथ थे। लड़की अपने रिश्तेदार के यहां जाने का बोलकर आई थी। लड़की-लड़का दोनों बालिग हैं और उनकी सगाई भी हो चुकी है। लड़की ने डॉक्टर को दिए बयान में भी कुछ संदिग्ध नहीं बताया। मामले की जांच कर रहे हैं। बयानों और कानूनी सलाह लेने के बाद ही इस मामले में आगे कुछ कहा जा सकेगा।

Comments