PM मोदी के जन्मदिन पर वैक्सीनेशन का महाअभियान शुरू:MP में आज 32.40 लाख को लगेगा टीका; शुरुआती 3 घंटे में 1.32 लाख को लगे डोज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को खास बनाने प्रदेश में वैक्सीनेशन का महाभियान चलाकर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। शुक्रवार को प्रदेश में 10 हजार सेंटर पर 32.40 लाख टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले वैक्सीनेशन अभियान में 17 लाख 60 हजार लोगों को टीका लगाया गया था। वहीं, दूसरे वैक्सीनेशन महाभियान में दो दिन में 43 लाख लोगों को टीका लगा था। अब प्रदेश में एक दिन में 32.40 लाख को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। शुरुआती 2 घंटे में 3 लाख लोगों को प्रदेश में वैक्सीन के डोज लगाए जा चुके थे। भोपाल में भी लोग वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं। प्रदेश में 5.49 करोड़ लोग वैक्सीन के पात्र हैं। प्रदेश में पहला डोज 4.29 करोड़ और दूसरा डोज 1.06 करोड़ लोगों को लग चुका है। सरकार ने सितंबर अंत तक सभी पात्र लोगों को वैक्सीन का पहला डोज लगाने का लक्ष्य तय किया है। दिसंबर अंत तक सभी को दोनों डोज लगाने का लक्ष्य तय किया है। भोपाल में शुक्रवार को 1 लाख 48 हजार लोगों को वैक्सीन के दोनों डोज लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। सुबह 11 बजे तक 16 हजार से अधिक डोज लगाए जा चुके थे। भोपाल में अभी 1 लाख 10 हजार लोगों को पहला डोज लगना बाकी है। वहीं, दूसरा डोज अभी 2 लाख 42 हजार लोगों का ड्यू है। यह किए जा रहे प्रयास वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्व की तरह लोगों को पीले चावल देकर वैक्सीन के लिए बुलाया जा रहा है। नगर निगम और SDM अपने-अपने क्षेत्र में अनाउंसमेंट कर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। इसके अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को भी लोगों को वैक्सीन लगवाने बुलाने की जिम्मेदारी दी गई है। यह चुनौती भी प्रदेश में लगातार हो रही बारिश वैक्सीनेशन महाभियान के लिए चुनौती होगी। ऐसे में लोगों को घर से वैक्सीन लगवाने के लिए निकालने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। अधिकारियों का कहना है कि बारिश लगातार नहीं हो रही है। एक-दो घंटे से अभियान पर कोई ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह भी है रणनीति प्रदेश में आजीविका मिशन से 37 लाख महिलाएं जुड़ी हुई हैं। इनमें से 70% को वैक्सीन लग चुकी है। इन महिलाओं को खुद टीका लगाने के साथ ही अपने साथ पांच लोगों को वैक्सीन लगाने सेटर पर लाने की जिम्मेदारी दी गई है। हायर एजुकेशन के छात्रों को कॉलेज के प्राचार्य के माध्यम से टीकाकरण का राजदूत बनाया गया है। युवाओं को खुद को टीका लगाने और दूसरा को भी टीका लगाने और दूसरों को प्रेरित करने के लिए कहा गया है। 11 लाख गर्भवती महिलाओं में से 1.23 लाख को 15 कार्यदिवस में वैक्सीन लग गई है। अब बाकी की नामवली सूची से आशा कार्यकर्ता को वैक्सीन लगवाने लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मध्यप्रदेश गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन लगवाने में तमिलनाडू के बाद देश में दूसरे नंबर पर है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को वैक्सीनेशन के महाभियान को सफल बनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। हमारे पास पर्याप्त वैक्सीन है।

Comments