भोपाल में पौधारोपण और वॉकाथॉन:100 लोगों ने 1 घंटे में 400 पौधे रोपे, खुद खोदे गड्‌ढे और पौधे भी लगाए; बुलेवर्ड स्ट्रीट पर वॉकाथॉन भी किया

भोपाल में शनिवार सुबह स्मार्ट सिटी ने एबीडी एरिया में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया। करीब 100 लोगों ने 1 घंटे में 400 पौधे रोप दिए। खुद अपने हाथों से गड्‌ढे खोदे और पौधे लगाए। इधर, प्लेटिनम प्लाजा से बुलेवर्ड स्ट्रीट तक वॉकाथॉन भी किया गया। सुबह 7 बजे से पौधे लगाने की शुरुआत हुई। भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉपोरेशन लिमिटेड ने आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत टीटी नगर स्थित एबीडी एरिया में पौधारोपण का आयोजन किया। 1 घंटे में रोपे दिए पौधे पौधे लगाने के लिए 100 से अधिक लोग एकत्रित हुए। जिन्होंने 1 घंटे में 400 पौधे लगाए। यानी एक व्यक्ति ने एवरेज 4 पौधे रोपे। इनमें से कई अपने साथ खुद पौधे लेकर आए थे। ये पौधे रोपे गए बरगद, पीपल, बेल, कबीट, नीम, महानीम, करंजी, गुलमोहर, कनकचंपा आदि प्रजाति के पौधे लगाए गए। इनकी ऊंचाई कम से कम 3 फीट है।

Comments