भोपाल में 30 लाख डोज पूरे:पहले 10 लाख डोज 144 दिन में लगे; दूसरे सबसे कम 57 और तीसरे 10 लाख डोज 59 दिन में लगे; भोपाल में 39 लाख डोज लगना हैं

राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमण की गंभीरता को कम करने के लिए लगातार वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। सोमवार को भोपाल में 30 लाख डोज लग गए। इसमें पहले 10 लाख डोज लगने में 144 दिन का समय लगा। वहीं, दूसरे सबसे कम 57 और तीसरे 10 लाख डोज 59 दिन में लगे। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने भोपाल में 30 लाख डोज लगाने का लक्ष्य पाने पर सभी स्टाफ को बधाई दी है। इसमें पहला डोज 19.64 लाख और दूसरा डोज 10.38 लाख लोगों को लग चुका है। 19.50 लाख है पात्र आबादी बता दें भोपाल में अनुमानित पात्र आबादी 19.50 लाख है। इसमें प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सीन के दो डोज लगने है। यानी भोपाल में 39 लाख डोज लगने है। भोपाल में 18-44 की उम्र के 19 लाख 3 हजार 641 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। 60 की उम्र से अधिक के 3 लाख 83 हजार 867 और 45-60 की उम्र के 7 लाख 15 हजार 442 लोगों को वैक्सीन लगी है। वहीं, प्रदेश में अब तक 6.42 करोड़ डोज लगे है। इसमें पहला डोज 4.86 करोड़ और दूसरा डोज 1.55 करोड़ लोगों को लगा है।

Comments