भोपाल के वन विहार में आया नया मेहमान:पेंच टाइगर रिजर्व से तेंदुए को रेस्क्यू कर लाया गया

भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में 30 अक्टूबर को नया मेहमान आया। पेंच टाइगर रिजर्व से एक तेंदुए को रेस्क्यू कर यहां लाया गया है। उसके तेवर काफी आक्रामक है। उसे क्वारेंटाइन में रखा गया है। यह तेंदुआ दक्षिण सिवनी वन मंडल के कान्हीवाड़ा परिक्षेत्र बीट बांड्रापानी पेंच टाइगर रिजर्व में आतंक का पर्याय रहा है। यह कई जनहानि भी कर चुका है। इसलिए मुख्य वनप्राणी अभिरक्षक मप्र ने इसे खतरनाक मानते हुए पकड़ने के आदेश जारी किए थे। उसे 29 अक्टूबर को पकड़ा गया। वन विहार के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. एके जैन ने बताया, वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता एवं टीम ने तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण किया है। अभी वह काफी आक्रामक और तनाव में है। इसकी उम्र 2 से 3 साल है। सामान्य होने पर इसका फिर से स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

Comments