भोपाल में दीपावली बाद और ठंड बढ़ेगी:राजस्थान-पंजाब में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर; इस सीजन में पहली बार रात का पारा 13 डिग्री के नीचे आया

पश्चिमी विक्षोभ के नार्थ वेस्टर्न रास्थान और पंजाब में सक्रिय होने का असर मध्यप्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है। यही कारण है कि बीती रात का पारा सीजन में पहली बार 13 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया। अब तक 31 अक्टूबर की रात का पारा सबसे कम 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। सोमवार-मंगलवार की रात यह 12.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि सीजन में पहली बार पारा इतने नीचे आया है। हालांकि नवंबर में परा 9 डिग्री सेल्सियस तक आ जाता है। अभी एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। वह अगले दो से तीन दिन और सक्रिय रहेगा। उसके जाने के बाद से तापमान में गिरावट हो गई। इससे ठंड बढ़ेगी। रात और दिन का परा नीचे आएगा। इससे दिन में भी हल्की ठंड महसूस होने लगेगी। अभी मौसम शुष्क बना हुआ है। 7 दिन में पारा 6 डिग्री नीचे आ गया पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण भोपाल में बीते एक सप्ताह में रात का पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इससे पहले 26-27 अक्टूबर की रात पारा 18 डिग्री सेल्सियस पर था। दो दिन पारे के लगातार लुढ़कने के बाद उसमें कुछ बढ़ोतरी 29-30 अक्टूबर की रात हुई थी। उसके बाद से ही यह लगातार गिर रहा है। भोपाल में नवंबर में अब तक सबसे कम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा चुका है, जबकि 27 अक्टूबर 1971 को न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। अक्टूबर में यह रिकॉर्ड अभी तक नहीं टूट पाया है। दिन का तापमान बढ़ रहा रात का घट रहा जहां अभी रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं दिन के तापमान बढ़ रहे हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले यह 28 से 29 डिग्री के बीच बना हुआ था। इससे पहले 26 अक्टूबर को यह 30.1 डिग्री सेल्सियस था। उसके बाद से यह नीचे आ रहा था।

Comments